डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
पट्टे कि जमीन पर बैगा परिवार जबरदस्ती जमा रहे कब्जा, पुलिस से शिकायत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरिया निवासी राजेंद्र प्रसाद पिता चतुर सिंह ने समनापुर थाने में लिखित शिकायत देकर बैगा दंपतियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शिकायत में उल्लेख किया कि अनावेदक रवनू गोंड, शंतू गोंड, जयसिंह गोंड ने मेरे पट्टे की जमीन पर जबरदस्ती के कब्जा लगा रहे। पीड़ित ने बताया कि उसके पट्टे की जमीन पर बैगा दंपत्ति कब्जा जमा रहे हैं और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। कब्जा हटाने व मना करने पर अनावेदकों के द्वारा जातिगत पुलिस केस में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं, परेशानी पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कारवाई करने की मांग की गई है।



