ग्राम परसवाह में जल जीवन मिशन को लेकर हुई बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम परसवाह में जल जीवन मिशन के सफल संचालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि बैठक के दौरान ग्राम की सहभागिता हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी द्वारा ग्रामसभा रखा गया, बैठक के दौरान ग्राम सभा में स्व सहायता समूह एवं ग्राम के जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में ग्राम वासियों को जल जीवन मिशन के रखरखाव उसके संचालन एवं कार्य की निगरानी के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल, आंगनवाड़ी में पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है तथा घरों में नल कनेक्शन की जानकारी ली गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार बालमुकुंद परस्ते, विकासखंड समन्वयक भुवन राजपूत, प्रकाश प्रजापति के द्वारा जल गुणवत्ता एवं जल जनित बीमारियों से रोकथाम संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पानी को क्लोरिनेशन कर हमेशा उबालकर एवं छानकर पीना चाहिए। गौरतलब है कि जलजीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने हेतु विभाग संकल्पित है, जिसका संचालन ग्राम के सहभागिता से किया जाना है। इसी क्रम में ग्राम परवाह में स्व सहायता समूह के द्वारा नल जल योजना का संचालन करने को कहा गया है।



