स्कूली छात्र-छात्राओं को दी गई कानून संबंधी आवश्यक जानकारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/ निर्देशों के पालन में तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडौरी के मार्गदर्शन में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि शासकीय उमावि बिछिया मे तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को साक्षरता दिवस पर बताया कि शिक्षा के महत्व को समझने और अज्ञानता को दूर करने के लिए साक्षरता हेतु जागरूकता लाना आवश्यक है। इसी क्रम में उनके द्वारा कैरियर गाइडेंस सहित बच्चों द्वारा पूछे जाने पर महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पिछले सत्र के विद्यालय में टॉप छात्र/छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में कैरियर के संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनना व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान अवसर पर विद्यालय के प्रभारी/प्राचार्य सहित स्टाफ् के शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



