स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने जिले में पंद्रह नवनियुक्त डाॅक्टरों की पदस्थापना

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में पदस्थ नवनियुक्त पंद्रह डाॅक्टरों को उनकी पदस्थापना के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नव नियुक्त डाॅक्टरों को लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने उन्हे स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित रूप से उपस्थित होने और अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने को कहा। कलेक्टर रत्नाकर झा गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नवनियुक्त डाॅक्टरों को उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी सहित नव नियुक्त डाॅक्टर्स सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि डिंडौरी जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए पंद्रह नवीन चिकित्सकों की पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक एनआरसी जिला चिकित्सालय डिंडौरी में डाॅ. मयंक पटले, ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय डिंडौरी में डाॅ. प्रदयुम्न मिश्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवाही (बजाग) में डाॅ. अर्जुन विश्वास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाडासरई (बजाग) में डाॅ. रवि अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सारसताल (विक्रमपुर) में डाॅ जयपाल कुमार अहिरवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमनी पिपरिया (विक्रमपुर) डाॅ. वेदांत शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहंदवानी में डाॅ. पुष्पेन्द्र सिंह मरावी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहंदवानी में डाॅ. दानवीर सिंह मरावी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनेरी (मेहंदवानी) में डाॅ. भानुप्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया में डाॅ. आस्था द्विवेदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरखपुर (करंजिया) में डाॅ शुभम तिवारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रूसा (करंजिया) में डाॅ. सुशांत श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा मंे डाॅ. रवि कुमार मीना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगांव (शहपुरा) में डाॅ. श्रेया मंडावी और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहानीदेवरी (शहपुरा) में डाॅ. प्रखर चिचानी की पदस्थापना की गई है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने पदस्थ सभी डाॅक्टरों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा है। जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।



