जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौ रक्षा सेवक अमिता श्रीवास बनी सेन समाज की प्रदेश अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण नप्र। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में गौ रक्षा सेवक एवं सेन समाज की होनहार बेटी अमिता श्रीवास को भोपाल में आयोजित हुये सेन समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को दोपहर हिंदी भवन पालीटेक्निक चौराहा स्थित भोपाल में किया गया। सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एस राजोरिया,प्रदेश महा सचिव अशोक सेन ,मुख्य रूप से प्रवीण परमात्मा सेन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सेन, अजय सेन, के साथ महिला मोर्चा सरंक्षक श्रीमती रेखा सेन के साथ साथ अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया समाज की होनहार बेटी अमिता श्रीवास को समाज द्वारा श्री फल शाल, पुष्प गुच्छ के साथ सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीँ लम्बे समय से गौ रक्षा में सेवा दे रहे अमिता श्रीवास को शील्ड से भी सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार हैं जब किसी सेन समाज की बेटी को कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं । और समाजिक सेवा के लिए नियमित रूप से हमेशा संघर्ष करती चली आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page