जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर निगम के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में वार्ड समिति के अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने सभी निर्वाचित वार्ड समिति के अध्यक्षों को दी जीत की बधाई

जबलपुर दर्पण। आज मध्यप्रदेश नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के अंतर्गत सभी संभागीय कार्यालयों में वार्ड समिति के अध्यक्षों का चुनाव हेतु निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सभी 16 संभागीय कार्यालयों के अंतर्गत वार्ड समिति के अध्यक्ष चुने गये सभी सदस्यों को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने जीत की बधाई दी और शहर विकास में पूरी क्षमता के साथ सहभागिता करते हुए साथ-साथ चलने का अनुरोध के साथ सभी निर्वाचित वार्ड समिति के अध्यक्षों को शुभकामनाएॅं दी। महापौर श्री अन्नू ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी निर्वाचित अध्यक्ष अपने-अपने संभाग के अंतर्गत जनसमस्याओं का पारदर्शिता के साथ निराकरण करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page