हनुमानताल, अधारताल तालाब के आस-पास एवं महाराजपुर लेफ्ट टर्न के हटे अतिक्रमण

जबलपुर दर्पण। नगर निगम के अतिक्रमण शाखा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु प्रतिदिन स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने तथा आवश्यकतानुसार हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज शहर के हनुमानताल तालाब के चारों ओर, संभाग क्रमांक 7 अधारताल तालाब के आस-पास एवं सुहागी महाराजपुर लेफ्ट टर्न पर लगे ठेले, टपरों स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण निरोधक अधिकारी सागर बोरकर, दल प्रभारी राजू रैकवार, लक्षमण कोरी, मुकेश पारस, अनंत मिश्रा, ब्रज किशोर तिवारी बमबम तिवारी, एहशान खान एवं सहायक दल प्रभारी पुरुषोत्तम चौधरी आदि उपस्थित रहे।



