शिव मंदिर बाबाताल में अतिथि शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

प्रदेश स्तर पर हजारों अतिथि शिक्षक जुटकर भोपाल में करेंगे व्यापक आंदोलन।
जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा तहसील के शिव मंदिर बाबाताल में रविवार को दोपहर 12 बजे हुई अतिथि शिक्षकों की बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अतिथि शिक्षकों के लिए अब तक कोई नीति नहीं बनाई गई। साथ ही लम्बे समय से संघर्ष करते आ रहे इन सभी अतिथि शिक्षकों ने बयान के बाद काफी आक्रोश देखने को मिला है। लगातार 15 वर्षों से शासकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षक अपना भविष्य सुरक्षित करने की गुहार करते आ रहे हैं। पर राज्य सरकार ने विधानसभा में जवाब देकर अतिथि शिक्षकों के परिवारों पर गहरा आघात किया है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षक अलग-अलग ब्लाकों में बैठक कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत जबलपुर जिला अध्यक्ष हेमंत तिवारी के निर्देशानुसार रविवार को बाबाताल मंदिर सिहोरा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल आंदोलन की रूपरेखा तय की गई आंदोलन की रूपरेखा में स्थानीय अतिथि शिक्षक के साथ साथ आम आदमी पार्टी के सहयोग से – सिहोरा पनागर विधानसभा प्रभारी संजय पाठक एवं जितेंद्र श्रीवास यूथ विंग विधानसभा अध्यक्ष ने आंदोलन में सहयोग देने की बात कही हैं जिससे अतिथि शिक्षक संघ ने हर्ष के साथ आम आदमी पार्टी का स्वागत करते हुए बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा की और भोपाल में अपनी बात रखने के लिए आंदोलन की रूप रेखा निर्धारित की गई।




