जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश आदिवासी संघ ने गोंडवाना साम्राज्य के वीर राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगर पंचायत पाटन के अंतर्गत आने वाले हाईस्कूल बेसिक प्रांगण रानी दुर्गावती शहीद स्मारक पर मध्यप्रदेश आदिवासी संघ पाटन के द्वारा गोंडवाना साम्राज्य के महानायक वीर राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह जी के 165 वें बलिदान दिवस उनके फोटो छाया चित्र पर फूल मालाएं व श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम गोंडी धर्म की धर्म आचार्यों के द्वारा पूजन अर्चना कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार विमर्श कर समाज को संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति सराहनीय रही। उपस्थिति में प्रकाश सिंह करपेती, प्रकाश सिंह कुलस्ते, राहुल सिंह, लाल सिंह, भगवानदास, जगदीश सिंह, जयदेव सिंह, मंगल सिंह, सुनील सर,अनिल मासाब, रघुवीर सिंह, रवि सिंह, राम श्याम, कंछेदी सिंह, अर्जुन सिंह, नीकराम मासाब, रामसिंह, इंद्रकुमार गोस्वामी, अमर सिंह, राहुल, दस्सू, रंजीत सिंह पार्षद, झुन्नीलाल दादा, रामदास, मुन्नालाल, मातृशक्ति में ज्योति मरकाम अध्यक्ष, मीणा बीडी सदस्य आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page