डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडोरी दौरा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज 22 सितंबर को प्रातः 9ः00 बजे जेवरा से प्रस्थान कर प्रातः लगभग 10ः00 बजे शहपुरा आयेंगे। दोपहर 1ः00 बजे शहपुरा से प्रस्थान कर दोपहर 2ः00 बजे डिंडौरी आने के दौरा कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्री कुलस्ते पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगरी निकाय चुनाव का हाल-चाल जानेंगे तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वापस केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 6ः00 बजे डिंडौरी से मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे।



