स्वच्छता सेवा सप्ताह हुआ प्रारंभ

02 अक्टूबर तक शहर में चलाया जायेगा विशेष स्वच्छता अभियान
जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता सेवा सप्ताह आज से प्रारंभ किया जायेगा। इस संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा आज मीटिंग ली गई। बैठक में उन्होंने बताया कि जबलपुर नगर निगम द्वारा आज से शहर में स्वच्छता सेवा अभियान मनाया जायगा यह अभियान 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जायगा इस अभियान में जनप्रतिनिधियों नागरिको द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजानिक स्थानों, शालाओ ऑफिस आदि स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा इसी क्रम में गतिविधिया जिसमें आज दिनांक 21 सितम्बर को शहर के प्रमुख स्थानों पर सहयोग में स्वच्छता अभियान तिलवारा घाट, मदन महल, आधारताल चौक, एवं गांधी भवन, दिनांक 22 सितम्बर एवं 23 सितम्बर को स्वच्छ शौचालय सेवा अभियान शहर के अंतर्गत आने वाले सभी शौचालय, दिनांक 24 एवं 25 सितम्बर को आवासीय क्षेत्रो में व्यापक स्वच्छता सेवा अभियान समस्त वार्डो में खाली प्लाट जीव्हीपी, येलो स्पॉट, रेड स्पॉट आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जायेगा, दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर को बाजारों चौराहों में पॉलीथिन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान आधारताल सब्जी मंडी, गोहलपुर सब्जी मंडी, रामपुर सब्जी मंडी, बड़ा पत्थर सब्जी मंडी, समदडिया मॉल, साउथ एवेन्यु माल आदि।



