राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का जन्मदिन कुंडम अस्पताल में फल,मीठा वितरित कर मनाया

जबलपुर दर्पण नप्र। जिला पंचायत क्षेत्र क्र 08 से जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ कुंडम शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल, मीठा वितरित किया वही बस्ती में गरीब बच्चों को कॉपी, पेन, बिस्किट, मीठा, तथा फल वितरित किए जिसमें जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर, भवानी साहू, ब्लाक अध्यक्ष अमित साहू, एनएसयूआई कॉलजे अध्यक्ष देशराज झारिया, सचिन झारिया, राजेश झारिया, अजय झारिया, रानू बर्मन, लक्षमण झारिया, आयुष झारिया, मुश्कि वंशकार, अरशद खान, माखन चक्रवर्ती, संतोष वंशकार, पम्पी वंशकार, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई आरजीपीआरएस, के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।




