प दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर:भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजली

जबलपुर दर्पण नप्र। प दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे देश में पुष्पांजली अर्पित करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर उनकी अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से भाजपा की केंद्र और प्रदेशों की सरकारें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान के लिए कार्य कर रही है, उनकी जयंती के अवसर पर यह बात लोकसभा के मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह ने दीनदयाल चौक में पुष्पांजली अर्पित करते हुए कही। साँसद ने कहा पं दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन भारतमाता की सेवा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और उनके विचारों को लेकर शुरू हुआ संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है। आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प हम सभी ने लिया है।



