नपं चुनाव में प्रचार-प्रसार के अंतिम दौर में पार्टी नेताओं ने झौंकी पूरी ताकत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार अंतिम दौर में है, जहां पार्टी नेताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा प्रत्याशी उम्मीदवारों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिला मुख्यालय में रोड़ शो कर चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए नवनिर्वाचित जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू रोड शो कर अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए मतदाताओं से वोट मांगे चूके हैं। बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के जिला मुख्यालय में रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री सम्मति सैनी भी मौजूद रहीं, जो डिंडोरी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील कर चूकी है।



