डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव से वितरण किया गया पौधा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव के 25 पोषक गांवों से आए किसानों को प्रशिक्षण देकर देवारण्य योजना के तहत 200 से ज्यादा किसानों को पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सब्जी के बीज को स्वयं के अपने खेत की मेंढ़ों या घर के समीप आंवले के पौधे लगाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शहडोल शंभूनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश तिवारी, जनजाति कल्याण केन्द्र प्रकल्प प्रबंधक जाम सिंह, प्रकल्प किसान समिति अध्यक्ष धर्म सिंह, शैलेश मिश्रा, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू, दिलीप नंदा, प्रोजेक्ट फेलो नवल सिंह परस्ते, सहायक कमलेश झारिया सहित अन्य का सहयोग प्राप्त हुआ।



