मां नर्मदा सेवक संघ के नर्मदांचल क्षेत्र बचाओ अभियान शुरू

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मां नर्मदा सेवक संघ के तात्वाधान में पिछले दिनों ग्राम लाखों से नर्मदांचल क्षेत्र बताओं अभियान की शुरूआत की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत रमेश गिरी महाराज, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री, संतोष कुमार ठाकुर, आमंत्रित अतिथि धुनेश्वरी धुर्वे सरपंच ग्राम पंचायत धनुवासागर, रामनरेश वनवासी सरंपच ग्राम पंचायत चटुवा, गोपाल मरकाम ग्राम लाखो, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ठाकुर, सदस्य जगतपाल, कोमल दास, कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार धुर्वे अध्यक्ष मां नर्मदा सेवक संघ के सहित अन्य के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या भोजन करवाकर शुरू की गई, तत्पश्चात नर्मदा की पूजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान नर्मदांचल क्षेत्र से आए सदस्यगणों के द्वारा नर्मदा की स्वच्छता का संकल्प लिया गया साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र की राजनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 75 वर्षो में नर्मदा की स्वच्छता अभियान को लेकर अनेक राजनीतिक पार्टियों के ऊपर जनमानस ने भरोसा किया, लेकिन जमीनी हकीकत मात्र घोषणाओं तक ही सीमित रहा, बीते पांच वर्षो में भी नर्मदा जी मिलने वाले नालों पर गंदे पानी को साफ करने सरकारों ने प्लांट आज तक नहीं लग पाए, इसलिए अब नर्मदांचल क्षेत्र बचाओं अभियान की शुरुआत की गई है, जो निरंतर मां नर्मदा सेवक संघ द्वारा लगातार संकल्प के रूप में अभियान चलाया जाएगा, लगातार नर्मदांचल क्षेत्र को नर्मदाचंल प्रदेश बनाने राजनैतिक मुहिम चलाई जावेगी। नर्मदाखण्ड नव निर्माण सेना राजनैतिक मंच का निर्माण कर नर्मदांचल क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृति, राजनैतिक तथा ग्राम विकास की अवधारणा को लेकर सभी को बराबरी का हक दिलाने सहित जाति पाति का भेदभाव से ऊपर उठकर नर्मदाखण्ड नवनिर्माण सेना कार्य करेगी। कार्यक्रम की शुरुआत में नर्मदाखण्ड नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार धुर्वे एवं महासचिव आकाश यादव को चुना गया, जहां आगामी माह में नर्मदाखण्ड नवनिर्माण सेना प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्ति की जाएगी, नर्मदाखण्ड नवनिर्माण सेना का जिलास्तरीय संकल्प पत्र भी इस अवसर पर जारी किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से रेल लाईन हेतु संघर्ष किया जावेगा, डिण्डौरी नगर के सभी गंदे नालों को एक कर सीवर प्लांट लगाने, नर्मदा स्वछता सहित अन्य से संबंधित होगा। जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किरने, क्षेत्रीय व्यवसायी, नए उद्योग लगाने, लघु उद्योग स्थापित करने युवाओं को जिम्मेदारी दी जावेगी, जिससे कि नर्मदाचल क्षेत्र को बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान आसपास गांवों के ग्रामीण जन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



