विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के रेस्ट हाऊस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में जिले के सभी दवा व्यापारी एवं सरकारी फार्मासिस्ट मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप मे आए डिन्डौरी जिला के सीएमएचओ डॉक्टर रमेश सिंह मरावी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे आए डॉक्टर अमित द्विवेदी मेडिकल ऑफीसर जिला अस्पताल दीप प्रज्जलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी फार्मासिस्टो को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे की बधाई दी तथा फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। डिंडोरी फार्मासिस्ट संघ ने मांग की फार्मासिस्ट को देश मे डॉक्टर के अभाव के कारण काम पढ़े लिखे बंगाली एवं झोलाछाप जैसे लोगों के द्वारा आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, बचाने हेतु फॉर्मा क्लीनिक के तहत निःशुल्क परामर्श केंद्र खोलने एवं आम जनता को परामर्श के साथ उच्च स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सरकारी नौकरी स्वास्थ्य विभाग पीएचसी में डॉक्टर के अभाव में एक फार्मासिस्ट द्वारा ही लोगो का ईलाज किया जाता है, ऐसे ही जिला जेल में पदस्थ फार्मासिस्ट द्वारा भी जेल में बंद कैदियों के ईलाज किया जाता है, डॉक्टर को फार्माकोलॉजी की कराए बगैर ही पढाई कराई जाती है। वही एक फार्मासिस्ट को भी फार्माकोलॉजी, मेडिसिन केमिस्ट्री, एनाटोमी, फिजियोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी जैसे सभी विषय पढ़ाते जाते है, जो की किसी व्यक्ति के इलाज के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू, सचिव विपिन दाहिया एवं मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दुर्वासा, प्रशांत पाठक संगठन मंत्री सहित जिले के सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।



