जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व महापौर स्व शिवनाथ साहू की स्मृति में वार्ड, मार्ग, उद्यान, एवं चौराहा नामकरण करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। आज शासकीय महापौर निवास पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ से आत्मीय मिलन कर धन्यवाद एवं बधाई ज्ञापित करने पूर्व महापौर प्रभात साहू पहुॅंचे। पूर्व महापौर श्री साहू ने यादव कॉलोनी चौक स्थित मॉं कर्मा देवी की शिलालेख लगाने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवरात्र महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएॅं दी। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा निवास पर स्वागत किया गया और उनके नेतृत्व में साहू समाज जबलपुर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर शीघ्र अमल कराने का आश्वासन दिया। आज जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से साहू समाज के प्रतिनिधियों ने पूर्व महापौर प्रभात साहू के नेतृत्व में भेंट कर स्व. शिवनाथ साहू की स्मृति में वार्ड, मार्ग, उद्यान, चौराहा नामकरण मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने में अध्यक्ष उद्द्यमान साहू, सचिव वीरेंद्र साहू, राधेश्याम साहू, डी.के.साहू, रवि साहू, आशीष साहू, पीयूष साहू, दिलीप साहू, सुधीर साहू, डॉ. दीपक साहू, इंजी. राजेश साहू और साहू समाज के आदि पदाधिकारी ने नामकरण करने की मॉंग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page