महापौर की अनुशंसा पर सदन द्वारा गठित समिति सदस्यों के साथ बैठक

जबलपुर दर्पण। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में आज शासकीय महापौर निवास पर महापौर की अनुशंसा पर सदन के द्वारा गठित 7 सदस्यीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा सभी सदस्यों से विस्तारपूर्वक वार्डो में पार्षदों की अनुशंसा पर विकास के कार्य प्रारंभ कराये जाने की बिन्दुओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान समिति के पार्षद सदस्य मनीष पटैल, कमलेश अग्रवाल, महेश राजपूत, वकील अंसारी, दामोदर सोनी, सुभाष तिवारी, के साथ-साथ नगर निगम के प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी और सहायक विधि अधिकारी राजीव अनभोरे के साथ विर्मश किया गया। विमर्श में यह तथ्य सामने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा लाया गया कि वार्डो में पार्षदों की अनुशंसा पर विकास के कार्य प्रारंभ कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने प्रभारी आयुक्त एवं सहायक विधि अधिकारी सभी विधिक प्रावधानों जिसमें नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत् स्वीकृत बजट में उल्लेखित प्रावधानों को भी देखते हुए अभिमत देने और पार्षदों की अनुशंसा पर वार्डो में 40-40 लाख के कार्य कराये जाने की विधि बतलाने के निर्देश दिये गए।
इस संबंध में महापौर श्री अन्नू के द्वारा अवगत कराया गया कि सदन द्वारा गठित 7 सदस्यीय पार्षदगणों की समिति की आज आयोजित बैठक में तय किया गया है कि शीघ्र ही सभी विधिक राय एवं सलाहों के उपरांत बजट में नियमानुसार प्रावधान कराते हुए सभी वार्डो में पार्षदों की अनुशंसा पर शीघ्र ही सभी प्रकार के अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य प्रारंभ कराये जायेगें।



