आर्मी,कर्नल से इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर 18 लाख की ठगी करने वाले पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गढा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से मिली जानकारी अनुसार श्रीमति नीलिमा राजावत निवासी जानकी कुंज भारत कालोनी मदन महल ने मान्नीय न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था कि वर्तमान में वह अपने पति कर्नल प्रशांत रजावत के साथ उनके पोस्टिंग के पते पर प्रताप एन्क्लेव आर्मी एरिया जयपुर राजस्थान में निवासरत है उसके पति का परिवार मदन महल जबलपुर में रहता है। उसके पति जब जबलपुर में पदस्थ थे तब हम लोग अपने वृद्ध माँ पिता के साथ रहते थे इसी दौरान राजीव गुप्ता हम लोगों के संपर्क में आया था जिसने रामराज कम्पनी का सदस्य बताकर हम से मुलाकातें बढ़ाई थी। पति से कम्पनी में इनवेस्टमेंट करने का बोलो,बदले में अच्छा खासा रिर्टन मिलेगा उसने अपनी बातों के माया जाल में फसाकर हमसे 18 लाख रूपये लेकर हमको अपने हस्ताक्षरित पोस्ट डेटेड चेक देकर एग्रीमेंट किया कुछ समय तक हमें रिटर्न के तौर पर रकम दिया राजीव गुप्ता ने छल कपट कर अनुबंधो में सुधार करवाने के बहाने इकरारनामें की सत्य प्रतिलिपि लेकर फिर वापस नही किया और पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगा शंका होने पर दिए गए चैको को बैंक में आहरण करने जमा किया गया लेकिन चैक बाउंस हो गये। जब राजीव गुप्ता को फोन पर पैसें लौटाने बोला तो उसने मना कर दिया। मान् न्यायालय द्वारा राजीव गुप्ता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर अन्वेषण किये जाने हेतु लेख किये जाने पर थाना गढा में आज दिनॉक 2-10-2022 को राजीव गुप्ता निवासी धनी मैरिज गार्डन वत्सला पैराडाईज शिवनगर हाल निवासी ढींगरा काम्पलेक्स अहिंसा चौक विजयनगर के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



