जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
आम आदमी पार्टी कार्यालय में मनाई महात्मा गांधी जंयती

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले की सिहोरा तहसील में 2 अक्टूवर गाँधी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उपस्थित होकर महात्मा गाँधी के छाया चित्र पर पुष्प माला चढा़ कर मिठाई बाटी व उत्साह पूर्वक महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजेश चौबे विधानसभा अध्यक्ष,नन्दकिशोर गुप्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,महेन्द्र सैनी, सन्तोष वर्मा,डॉ डी आर विजय ,संजय पाठक मुन्ना राय , श्रीमती संगीता विश्वकर्मा,
तसलीमा बनो, श्रीमती सुमन पटेल , सुरजीत पटेल, प्रवीण पटेल ,ओमप्रकाश पटेल,राजू खान, मुन्ना भाईजान सहित आम आदमी पार्टी के अन्य सदस्यों की उपस्थिती में जयंती मनाई गई।



