पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने शहर भ्रमण कर:नवरात्रि पर्व में लगी चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

जबलपुर दर्पण नप्र। नवरात्रि के समय संस्कारधानी में दुर्गा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम एवं वृहद स्तर पर मनाया जाता है जिसकी ख्याति पूरे प्रदेश में है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमीं को शाम से ही श्रृद्धालु शहर में जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने निकल पड़ते हैं,जिसे ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में चाक चौबंद व्यवस्था शाम 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक लगाई गई है। इसके साथ ही बड़ी खेरमाई,बूढ़ी खेरमाई,त्रिपुर सुन्दरी मंदिर भेड़ाघाट,शारदा मंदिर बरेला आदि मंदिरों में जहां श्रृ़द्धालुओं एवं महिलाओं को रात्रि 3 बजे से ही जल चढ़ाने एवं दर्शन करने के लिए जाती है। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रथक से व्यवस्था लगाई गई है। दिनांक 2-10-22 की रात्रि 11-30 बजे से देर रात 2 बजे तक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, हनुमानताल,गोहलपुर,केण्ट,बड़ी खेरमाई,बूढ़ी खेरमाई,सुनरहाई, नुनरहाई में लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये सभी को अच्छी ड्यिूटी के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान आपने व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।





