खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पत्रकारिता जगत के सजक प्रहरी प्रदेश टुडे के संपादक पंकज पटेरिया का हृदयगति रुक जाने से निधन

जबलपुर दर्पण नप्र। पत्रकारिता जगत के सजक प्रहरी प्रदेश टुडे के संपादक वरिष्ठ पत्रकार पंकज पटेरिया जी का आज प्रातःहृदयगति रुक जाने से उनका देवलोक गमन हो गया है।
मयंक पटेरिया के अनुज, नीरज एवं धीरज पटेरिया के अग्रज, दिवांग के चाचा थे, पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार पंकज भैया के देवलोक गमन की सूचना अविश्वसनीय थी,लेकिन विधि के विधान के समक्ष हम सभी नतमस्तक है। उनका इस तरह असमय जाना सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत,संस्कारधानी,एवं हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर अपने चरणों मे स्थान दे एवं परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।



