अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चरगवां थाना अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी की कुएं में डूबने से मौत

जबलपुर दर्पण नप्र। चरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 वर्षीय बालिका की कुएं में डूबने से मौत की दर्दनाक खबर ने पूरे गांव को झंगझोर दिया। चरगवां थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बेनी सिंह पिपरिया में कुएं मे डूबने से बालिका की मृत्यु होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को देवी सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बेनीसिंह पिपरिया ने बताया कि उसकी बेटी कुमारी किरण सिंह उम्र 14 वर्ष कक्षा 9 की पढ़ाई करती थी एवं बेटी को चक्कर आने की बीमारी से ग्रस्त थी। उसका गांव में ही इलाज चल रहा था नवरात्रि पर्व में बेटी आरती में चली गयी परिवार के अन्य सदस्य सो गये सुबह उठे तो किरण नहीं दिखी जिसकी तलाश करते रहे शाम के समय काशीराम घर की बाड़ी मे बने कुआ मे पानी भरने गया तब उसने देखा पानी में किरण का शव उतरा रहा था। बेटी की मौत कुए में डूबने से हुयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page