खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शारदेय नवरात्रि पर्व पर चैतन्य देवियों की झाकियों का हुआ आयोजन,शिव बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत 

जबलपुर दर्पण नप्र। रांझी क्षेत्र में बने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शारदेय नवरात्रि पर्व की मधुर बेला पर रविवार की संध्या पर जगत जननी माँ भगवती दुर्गा की चैतन्य देवियों की झाँकी का आयोजन किया है। इस आयोजन की शुरुआत शिव पिता के समक्ष उपस्थित अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए राजेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रांझी,चन्द्र शेखर वार्ड के पार्षद दामोदर सोनी 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रांझी में रविवार को सांध्य में चैतन्य देवियों की मनमोहक झाँकी में माँ चैतन्य देवियों की झलक देखने के लिए सभी लोगों का देर रात तक आना जाना लगा रहा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके गीता बहन ने बताया कि प्रथम गुरु माँ है,सहन शक्ति का अवतार कार्यक्रम का संचालन सन्तोष भाई ने किया। चैतन्य देवियों की झांकी सजाने में विशेष रूप से बीके गीता बहन रांझी,बी के साधना बहन के साथ साथ सेंटर की माताओं ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page