जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
खादी केंद्रों पर जाकर खादी के बनाए वस्त्रों को किया क्रय

जबलपुर दर्पण। गांधी जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा खादी केंद्रों पर जाकर खादी के बनाए वस्त्रों को क्रय किया गया इसी अवसर पर जबलपुर के यशस्वी सांसद राकेश सिंह एवं जबलपुर के जिला अध्यक्ष जी एस ठाकुर उपाध्यक्ष जय सचदेवा महामंत्री रजनीश यादव दुर्गेश शाह प्रमोद चौहटेल पुरुषोत्तम गुप्ता आशीष अहिरवार सभी लोगों ने खादी के वस्त्र खरीद कर गांधी जी की विचारधारा को गति देने का कार्य किया।



