पाटन थाना अंतर्गत डूडी गांव में दबंगों द्वारा तिज्जू चौधरी के घर में लगाई आग:प्रकरण दर्ज,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम डूडी में पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए घर में आग लगाने की सनसनी खेज घटना सामने आ रही है। पाटन थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार बीती रात डूडी गांव के तिज्जू चौधरी पिता स्व मगल चौधरी उम्र 60 वर्ष से गांव के ही अरविंद सिंह पिता बाबू की पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था,आरोपी द्वारा बीती रात तिज्जु के साथ जमकर गाली गलौज करते हुए किसी ज्वालशील पदार्थ डालकर उसके घर में आग लगा दी,ग्रामीणों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया साथ ही गांव के ही व्यक्ति द्वारा पाटन फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी जिससे तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने गरीब का घर जलने से बचा लिया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



