एलआईसी में पांचवीं बार फिर बने एमडीआरटी, यूएसए

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जीवन बीमा निगम, एलआईसी में एक दशक से ज्यादा का समय से लगातार संघर्षपूर्ण काम कर रहे कृष्ण कुमार चंदेल पांचवीं बार एमडीआरटी, यूएसए बनने का गौरव हासिल किए हैं। चर्चा के दौरान श्री चंदेल ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में एलआईसी के क्षेत्र में काम करना एक चुनौती भरा कार्य होता था। डिंडोरी जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में लोगों को जागरूक करते हुए उनके भविष्य निधि सुरक्षित करवाने बहुत मुश्किल भरा कार्य होती थी। अब एक बार फिर भारतीय जीवन बीमा निगम जबलपुर मंडल के प्रथम कापोरेट क्लब अभिकर्ता के रूप में चिह्नित किए गए हैं। लगातार सफलता प्राप्त होने के बाद इष्ट मित्रों सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है, सफलता का श्रेय श्री चंदेल सभी पालशी धारकों को दे रहे है।



