डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र बना असामजिक तत्वों का डेरा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में लाखों रुपए खर्च करके शासन प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है। बताया गया कि भ्रष्टाचार करते हुए बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है, इन दिनों चारों और खरपतवार उग आए हैं। गौरतलब है कि नवनिर्मित भवन के उचित रखरखाव व देखरेख न होने से भवन अब धीरे धीरे जर्जर होने लगी है, प्लास्टर उखड़ने, पानी की उचित व्यवस्था, स्वच्छता, फर्श की गुणवत्ता सहित अन्य पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनने के लगभग एक साल बाद भी केंद्र का संचालन नवनिर्मित भवन में नहीं किया जा रहा, जबकि वर्तमान में संचालित हो रही आंगनवाड़ी केंद्र काफी जर्जर व पुरानी हो चुकी। लाखों रुपए खर्च करके शासन द्वारा बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उपयोग लम्बे समय बाद भी न होने से आसामाजिक तत्वों का डेरा नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन परिसर के आसपास ही रहता है। स्थानीय लोगों सहित अभिभावकों ने जल्द से जल्द लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन मे केंद्र का संचालन करवाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page