जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पेंशन भुगतान हेतु शक्ति भवन का किया घेराव

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ विद्युत पेन्सनर्स का समर्थन करते हुए हजारों अभियंताओ के साथ जबलपुर मुख्यालय शक्ति भवन का घेराव किया । लगभग 3 घंटे तक सभी विद्युत कर्मी व विद्युत पेन्सनर्स शक्ति भवन गेट के सामने धरना दिया। अभियंता संघ लगातार शासन, प्रसाशन और प्रबंधन से सितंबर महीने की पेन्सन भुगतान हेतु पत्राचार कर रहा था, कल ही मुख्य मंत्री , मध्य प्रदेश शासन, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर कंपनियों की वित्तीय हालत सुधारने हेतु सब्सिडी के भुगतान के लिए अनुरोध किया था । अभियंता संघ अपने हजारों सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ पहुच कर पेन्सनर्स की आवाज को बुलंद करते हुए सरकार को आगाह किया कि इस तरह विद्युत विद्युत पेन्सनर्स की पेन्सन रोकने से आम जनमानस मे सरकार की क्षवि धूमिल होगी और विद्युत कर्मियों की मनोदशा मे विपरीत प्रभाव पड़ेगा । इस अवसर पर इंजीनियर हितेश तिवारी, विकास शुक्ला, इमरान खान, सुरेश त्रिवेदी, अंबिकेश शुक्ला, सौरभ सोनी, श्री मनोज तिवारी, देवदत्त दुबे,आनंद तिवारी, संतोष श्रीवास्तव., अनीश सिंघई, उदित अग्रवाल सुबोध वाजपेई, सुमंत मिश्रा, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री गरिमा सिंह, अमित हलदर , गौरव साहू समेत भारी संख्या में महिला कर्मियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page