नव गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। विकासखण्ड कुण्डम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की वर्ष 2022-23 हेतु नव गठित ”ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों” का विकासखंड स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक 07 एवं 08 अक्टूबर 2022 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुण्डम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम दिवस में माननीय सदस्य जनपद पंचायत विकासखण्ड कुण्डम मुकेश झारिया, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुण्डम ओ एस परस्ते, स्वर्गीय रामनारायण समाज उत्थान समिति के प्रमुख श्री शिवनारायण पटैल, विकासखण्ड समन्वयक विवेक कुमार मिश्रा द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, इसके पश्चात पूर्ण दिवस विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को दस्तावेज संधारण, ग्राम विकास की अवधारणा, प्रस्फुटन समिति यों के कार्य आदि विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।



