जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझौली पुलिस प्रशासन के लचीले रवैया से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भटक रही दर दर

आगनवाड़ी सहायिका सुनीता बर्मन के साथ अभाना निवासी व्यक्ति ने की बतसालूकी।।

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू –मामला थाना मझौली के अंतर्गत ग्राम अभाना का है जहा पर आगनवाड़ी सहायिका सुनीता बर्मन को गांव के निवासी प्रदीप काछी द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा हे महिला कर्मचारी ने बताया की आगनवाड़ी जाते समय प्रदीप काछी द्वारा रास्ते में रोककर रजिस्टर छीनकर गंदी गंदी गाली गलौज और बार बार सीएम हेल्प लाइन लगाकर शिकायत की जाती है आगनवाड़ी के सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होती है जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होकर महिला द्वारा थाना प्रभारी मझौली और कलेक्टर जबलपुर और महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मझोली को लिखित शिकयत की गई जिसमे थाना प्रभारी द्वारा बताया गया की महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए गए और जांच चल रही हे जो भी दोषी ठहराया जायेगा उचित कार्यवाही की जाएगी लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई कब तक अबला नारी इसी तरह पुलिस प्रशासन के चक्कर काटती रहेगी एक तरफ मध्य प्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि नारी का सम्मान किया जाता है प्रदेश में और एक छोटे से गांव में जो कि पाटन विधानसभा का ग्राम अभाना पंचायत है जिसमें एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बेइज्जत किया जा रहा और उस व्यक्ति के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही अब देखा जा रहा कि शासन प्रशासन द्वारा क्या पीड़ित महिला को उसका न्याय मिलेगा या नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page