खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष का डिंडोरी आगमन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अधिवक्ता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके सैनी का पिछले दिनों डिंडोरी आगमन हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष यूके पटेरिया व सचिव दशरथ सिंह धुर्वे सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहकर डिंडोरी आगमन पर संघ के राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष श्री सैनी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। श्री सैनी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हए कहा कि अधिवक्ता संघ डिंडोरी मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार के बीच एक बार फिर आकर आप सभी का अपार स्नेह पाकर अविभूत हूं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहना ही राज्य अधिवक्ता परिषद और मेरी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता गण द्वारा अपनी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी, जिनका तुरंत संज्ञान लेते हए उन्होंने समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जाने संबंधी निर्देश राज्य अधिवक्ता परिषद के कर्मचारियों को दिए गए हैं। बताया गया कि अधिवक्ताओं को मिलने वाली सहायता राशि समय पर नहीं दिया जा रहा इसी तरह अधिवक्ताओं के परिजनों को अभी तक मृत्यु दावा प्रकरण की राशि नहीं मिल सकी है। उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ को परिषद द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाऐं शीघ्र प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता इन्दीवर कटारे, आकाश यादव, अभिनव कटारे, एच एन गंगवानी, मिथलेश कनोजिया, शुभेन्द्र मरावी, सतेंद्र बड़गैया, नीरज साहू, रामभगत मौहारी, एसके तिवारी, कएसएस बांधव, सुनील भवेदी, सिद्धार्थ शुक्ला, सेवकराम मरावी, नीरज शर्मा, कैलाश दाहिया, सुदीप सैनी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूदा रहे। डिंडोरी पहुंचे श्री आरके सिंह सैनी को डिंडोरी अधिवक्ता संघ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page