14 और 15 अक्टूबर को जिले के इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे जन सेवा शिविर

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज़। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिलें में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत डिंडौरी में 14 अक्टूबर को ग्राम पंचायत रामगूढा, कुईमाल, सारसताल, बूढन रैयत और धनुवासागर में शिविर लगाये जाएंगे। इसी तरह जनपद पंचायत शहपुरा में ग्राम पंचायत बढईगढ, सरवाही माल, ददरगाव, मटका रैयत, अमेरा, जनपद पंचायत अमरपुर में ग्राम पंचायत नादामाल, रामगढ, झिलमिला में शिविर लगेंगे। जनपद पंचायत बजाग में ग्राम पंचायत केवलारी माल, बरगाॅव माल, मझियाखार माल, जनपद पंचायत मेंहदवानी में ग्राम पंचायत मनेरी, जैतपुरी, कन्हारी में शिविर लगेंगे। जनपद पंचायत करंजिया में ग्राम पंचायत, रूसामाल, बरनई माल, बुनदेला रैयत, जनपद पंचायत समनापुर में कंचनपुर, खाम्हा और भाजीटोला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 15 अक्टूबर को जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत डिंडौरी के गनवाही, कसईसोढा रैयत, आनाखेड़ा रैयत, विक्रमपुर रैयत, सरहरी माल में शिविर लगाये जाएंगे। जनपद पंचायत शहपुरा मे ग्राम पंचायत कोहानी देवरी कला, बस्तरा माल, खैरभगदू माल, दबेरीखुर्द, छीरपानी में शिविर लगेंगे। जनपद पंचायत अमरपुर में ग्राम पंचायत खजरी, साम्हर, चांदपुर जनपद पंचायत बजाग में ग्राम पंचायत शोभापुर माल, किकरातालाब, गन्नागूड़ा में आयोजित होगी। जनपद पंचायत मेंहदवानी में ग्राम पंचायत जरहानैझर, पायली, सारसडोली माल, जनपद पंचायत करंजिया में ग्राम पंचायत जाड़ासुरंग माल, सड़वाछापर माल, उमरिया रैयत इसी तरह जनपद पंचायत समनापुर में सुंदरपुर, झांकीमाल और समनापुर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।



