अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामसभा को लेकर हंगामा करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत धुर्रा माल में दो युवकों पर ग्राम सभा ना लगाने को लेकर हंगामा करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पंचायत कर्मियों द्वारा मामले को लेकर सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार युवकों ने रोजगार सहायक को फर्जी तरीके से आईडी नंबर में बदलाव करने को कहा, रोजगार सहायक ने काम करने से मना किया जिसे लेकर हंगामा करने की बात बताई जा रही है। मामले को लेकर पंचायत के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई थी। शिकायत के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ग्राम पंचायत कार्यालय में घुसकर जातिगत भाषाओं से अपशब्द कहे गए, गाली गलौज व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले एफआईआर दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page