नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष को शहपुरा एसडीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हो गया, जहां नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष को शहपुरा एसडीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र सौंपा है।शहपुरा के वार्ड नंबर 12 से पार्षद के रूप में चुनकर जीतकर आई शालिनी अरुण अग्रवाल को निर्विरोध नगर परिषद का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वही भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार मुकेश साहू को परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शहपुरा एसडीएम व पीठासीन अधिकारी काजल जावला ने प्रमाण पत्र सौंपा है। बताया गया कि शहपुरा नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए पार्षदों के चुनाव संपन्न कराए गए थे, जहां 13 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पार्षद का चुनाव जीत कर आए हैं। वही एक सीट अन्य और 1 सीट कांग्रेस के खाते में गई है। जहां सर्वसम्मति से शालनी अरुण अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई और उपाध्यक्ष के पद पर भी मुकेश साहू को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।



