अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्या पीड़ित की जान जाने के इंतजार में है पुलिस प्रशासन:कन्हैया तिवारी

मेडाज हॉस्पिटल के पीड़ितों के साथ शिवसेना ने लगाया शासन प्रशासन पर गम्भीर आरोप

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी एवं पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक के नाम एक ज्ञापन पत्र डीएसपी पूनम पांडे को सौंपा जिसमें पीड़ित शिवराज सिंह ठाकुर उर्फ अशोक ठाकुर ने बताया कि वह मेडाज हॉस्पिटल, अधारताल का भू स्वामी और बिल्डिंग का मालिक हैं और डॉ विवेक गुप्ता के साथ किरायेदार के नाते एग्रीमेंट हुआ था परन्तु आरोपी डॉ विवेक गुप्ता के द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी कर गैर कानूनी तरीके एवं बिना मेरी अनुमति के षड्यंत्र रचकर मेडाज हॉस्पिटल, अधारताल किराये पर दे दिया, शिकायत पर जांच उपरांत अधारताल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें मुख्य आरोपी डॉ विवेक गुप्ता, रहमान अली,शहनाज़ अली, अविनाश लाल,संजीव सिंह उर्फ बॉबी लगातार फरार चल रहे है। पांचों फरार आरोपी को पकड़ने में अधारताल पुलिस नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि पीड़ित परिवार को इन आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है।फरार आरोपियों पर पुलिस ईनाम घोषित करे साथ ही इनकी संपत्ति जब्त कर फरार आरोपी डॉ विवेक गुप्ता एवं अन्य जिनके पासपोर्ट,वीजा रद्द कर लुक आउट नोटिस जारी किया जाए। पीड़ित को लगातार आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। क्या पीड़ित एवं उसके परिवार की जान जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आयेगा। शिकायत सौंपने वालों में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना,शैलेंद्र बारी जिला अध्यक्ष,विकास सराठे नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, तथा पीड़ित पक्ष शिवराज सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page