जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ की जिला बैठक:2023 विधानसभा चुनावी तैयारी पर चर्चा

जबलपुर दर्पण नप्र। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर समाज कल्याण प्रकोष्ठ कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आज 17अक्टूबर को सामुदायिक भवन बरेला में प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने की, जिसमें जिला अध्यक्ष पं.माधव शर्मा ने बताया कि आयोजित बैठक में समाज के समस्त वरिष्ठ जनों से सुझाव आमंत्रित कर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी,किसान संगठन के प्रदेश संयोजक प्रदीप पटेल,जिला पंचायत सदस्य मुकेश गौंटिया, जिला कांग्रेस के जहीर अहमद, रमेश नवेरिया, जम्मन जयसवाल, ने संगठन को मजबूत करने अपने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर बसंत तिवारी,नरेश पटेल,विपिन झारिया,अमित शुक्ला,लाल जी श्रीपाल,अरूण दुबे, सुनील पाठक, सतेन्द्र गर्ग, मुकेश पटेल, संतलाल श्रीपाल, सुरेन्द्र चोकसे, गोपाल चोकसे, मुन्ना महराज,पंचम यादव, विजय जैन, पार्षद भूपेंद्र यादव, बद्री पांडे, दिनेश सोनी, रामानुज पटेल, मुरारी साहू, रामजी श्रीपाल, नारायण शंकर दुबे,जागेश्वर दुबे, राधे ठाकुर,सतेन्द्र श्रीपाल, रामेश्वर लोधी, सहित समाज प्रकोष्ठ के मंडला, बरगी, सिहोरा,और जबलपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेश पटेल ने तथा आभार कांग्रेस जिला अध्यक्ष समाज प्रकोष्ठ माधव शर्मा ने किया। अंत में समस्त नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिसमें जगदीश यादव,संदीप शर्मा, सतेन्द्र श्रीपाल, नारायण शंकर दुबे, दुर्गेश पटेल, श्रीकांत दुबे,नीरज श्रीपाल, भाव सिंह पटेल, उमेश पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, संतोष उसरैहटे,अखिलेश झारिया,सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page