जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मां ज्वालामुखी मंदिर के पंडा का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन

जबलपुर दर्पण नप्र। सिहोरा के मां ज्वाला मुखी मंदिर में सुबह शाम मां की आराधना दीप प्रज्वलित करने वाले पण्डा बबलू गुप्ता पिता शारदा प्रसाद गुप्ता 35 वर्षीय का सोमवार की सुबह 7 बजे के दौरान हदय गति रुक जाने से निधन हो गया। सुबह इस दुखद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के साथ साथ वार्ड वासियो को लगीं सभी लोग अचम्भव में पड़ गए। पिछ्ले सप्ताह शरद पूर्णिमा को माता रानी की आराधना के साथ उनके विसर्जन में धूम धाम से सभी ने माता रानी का विसर्जन किया गया था। पीड़ित परिवार के सदस्य बड़े भाई पवन गुप्ता ने बताया अचानक से ये घटना हुई कोई समझ नहीं पाया। बबलू पण्डा का अन्तिम संस्कार कुर्रे मुक्तिधाम में दोपहर 2 बजे किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page