कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे जिप अध्यक्ष रूदेश परस्ते

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़की में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। बताया गया कि आयोजित कबड्डी मैच प्रतियोगिता के फ़ाइनल मुकाबले में शामिल होने कल मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर उत्साह वर्धन करते हुए नजर आए। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जीतने वाले विजेता टीम को आयोजन समिति के द्वारा नगद पुरस्कार सहित शील्ड देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि फाइनल मुकाबला को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचे थे, जहां लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा था।



