नवनिर्वाचित पार्षद ने परिजन को सौंपी सहायता राशि

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नवनिर्वाचित पार्षद ने अकाशमिक मृत्यु होने पर परिजनों को पांच हजार रुपए की सहायता राशि सौंपी है। बताया गया कि सुनील थापा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15, पुरानी डिंडोरी का अकस्मात मृत्यु हो गया था। मामले की जानकारी जैसे ही नवनिर्वाचित पार्षद सरस्वती पाराशर को लगी वे मौके पर पहुंच परिजनों का हालचाल जाना। बताया गया कि नगर परिषद के उप अध्यक्ष सारिका नायक को भी घटना से अवगत कराते हुए नगर परिषद अधिकारियों को लेकर अंत्योष्टि, अग्नि संस्कार के लिए पांच हजार की आर्थिक सहायता उनके परिवार वालों को प्रदान कि गई। अभी आगे दशगात्र कार्यक्रम के लिए समाज सेवी मनीष नायक और हरिहर पाराशर के द्वारा भी सहायता राशि उपलब्ध करवाने में सहभागिता निभाई है।



