जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों 19 अक्टूबर को जिला कलेक्टर व जिला जल एवं स्वच्छता समिति डिंडोरी के निर्देशानुसार कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न ग्रामों के सरपंच, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष, सचिव स्व0सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव आदि का समीक्षा बैठक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी के सभाकक्ष मे बैठक आयोजित कि गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री, जल जीवन मिशन के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला गया। नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम वासियों की सहभागिता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, सहायता समूह के कर्तव्य उनके कार्य अधिकार आदि को विस्तृत से जानकारी दी गई। बैठक में जल पुनर्भरण हेतु रिचार्ज शाफ्ट कुएं, बांध एवं अन्य जल संवर्धन सरचनाओं के विकास करने का सुझाव दिया गया। बैठक में ग्रामवासियों को जागरूक करने एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला सलाहकार, विकासखंड समन्वयक सहित अन्य सहयोगी संस्था के लोग मौजूद रहे।



