डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से ग्रामीण हो रहे लाभांवित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में मंगलवार को ग्राम पंचायत संग्रामपुर माल जनपद पंचायत शहपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का आयोजन हुआ। जिला नोडल अधिकारी राधिका कुसरो सहायक महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। ग्रामीणों को लगातार शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। आयोजित शिविर में तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे सहित जिला एवं जनपद व ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी तथा ग्रामीणजन मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित शासन की समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

शुक्रवार को बरगांव में आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर

बताया गया कि इसी तरह शुक्रवार को बरगांव में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी राधिका कुसरो ने बताया कि 21 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बरगांव जनपद पंचायत शहपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में ग्राम पंचायत के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के आयोजन के बारे में घर-घर सूचना पहुंचा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणजन आकर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से योजनाओं का लाभ ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page