डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

साधु संतों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, नगर परिषद का शपथग्रहण समारोह

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल गुरुवार को नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। गौरतलब है कि नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह विवादों में इसलिए आया, जब समारोह स्थल में लगे बैनर फ़्लैश से डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम का फोटो गायब मिला। मामले को लेकर मरकाम गुट के समर्थकों ने जहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम से दूरी बनाईं रखी और मामले की जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेज कर नाराजगी जाहिर की है। कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद साधु संतों ने मंत्रोच्चार करते हुए किया, जहां मौजूद प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित नगर मुख्यालय के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में साधु संतों के बीच मौजूद पार्षदों ने संविधान को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता कि शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page