जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नरसिंह मंदिर में गोवर्धन पूजा कर अर्पित किए 56 भोग

जबलपुर दर्पण। श्री गोवर्धन पूजन , अन्न कूट महोत्सव के पावन अवसर पर नरसिंह मंदिरह में भगवान श्री नरसिंह का षोणषोपचार पूजन अर्चन कर गोवर्धन पूजन, गौ पूजन कर 56 भोग अर्पित किए, महा आरती नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर राजेंद्र प्यासी, रमेश पाठक, लालमणि मिश्रा, बीपी द्विवेदी ,संजय अग्रवाल, जीवन कपिल, संजय शास्त्री ,प्रियांशु शास्त्री ,हिमांशु शास्त्री सहित श्रृद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।



