हत्यारों को फांसी की सजा और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। दमोह जिले के देवरान गांव में 25 अक्टूबर को जमीन विवाद पर पटैल समाज के दबंगो ने अहिरवार परिवार के तीन सदस्यों को गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य को घायल कर दिया। इस संबंध में रविदास समाज जबलपुर द्वारा राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि हत्यारों को फांसी दी जाए तथा परिवार के प्रति सदस्य पचास लाख मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रविदास समाज के अलावा गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी, गया सिंह धुर्वे, अजय झारिया एड. बालकिशन चौधरी, एड.सूरज चौधरी, सामाजिक नेता राजेंद्र चौधरी, मनोज मास्टर, अशोक चौधरी, पप्पू चौधरी,कार्तिक चौधरी ,सुशील चौधरी ,राकेश चौधरी, बालकिशन उइके, राजू चौधरी, घनश्याम यादव,आदि उपस्थित रहे।



