डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिपं भवन का अतिरिक्त दरवाजा हुआ जर्जर, वाहन भी कबाड़

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत भवन का अतिरिक्त दरवाजा देखरेख व लम्बे समय से उपयोग न करने के अभाव में चेनल गेट जर्जर हो रहा है, बगल में खड़ा सरकारी वाहन भी कबाड़ हो चुका है। दरवाजा के आसपास खरपतवार उग आई हैं, इन दिनों उक्त स्थान पेशाब घर बन गई है, जहां स्वच्छता का कोई असर नहीं दिख रहा। एक तरफ जिला प्रशासन स्वछता को लेकर लोगों को पाठ पढ़ा रहा है, वही दूसरी तरफ जिला जनपद के जिम्मेदार लोग ही स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रंगरोगन, साफसफाई, स्वच्छता सहित रखरखाव करने लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, बावजूद जिम्मेदार लोग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की मांग की है, जिससे जिला पंचायत भवन में अपनी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को और भी ज्यादा सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page