खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सुमाला चंदेल को मिला एमबीबीएस में दाखिला

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ निवासी सुमाला चंदेल को एमबीबीएस वर्ष 2022 में दाखिला मिला है, जिसके बाद उन्हें शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में प्रवेश मिला है। बताया गया कि उन्होंने नीट की परिक्षा में 578 अंक हासिल करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण किया है, जिससे परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि सुमाला चंदेल अशोक सिंह चंदेल के पुत्री व सेवानिवृति प्रोफेसर डाक्टर प्रताप सिंह चंदेल की पौत्री हैं, जो जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी भी रह चुकी है। एमबीबीएस में सफलता के लिए ओनलाइन तैयारी के साथ-साथ कोटा में रहकर कोचिंग क्लास की पढ़ाई भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page