डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने पीडियाट्रिक आईसीयू का किया लोकार्पण

डिंडौरी में 44 लाख 76 हजार की लागत से बनेगी चिकित्सालय

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। पिछले दिनों शुक्रवार को डिंडोरी आगमन पर केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिला चिकित्सालय डिंडौरी में 44 लाख 76 हजार की लागत से निर्माण किये गए दस बिस्तरीय पीडियाट्रिक आईसीयू का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए यह व्यवस्था मददगार साबित होगी, इससे डिंडौरी जिले के निवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने इसके बाद पीडियाट्रिक आईसीयू का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला, डॉक्टर सुनील जैन, अवधराज बिलैया सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page