केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने यातायात जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी

सड़क दुघर्टनाओं को रोकने में सहायक होगी जागरूकता रथ
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि यातायात जागरूकता रथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को टै्रफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके, इसके साथ ही नागरिकों को टै्रफिक नियमों की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
राशन आपके ग्राम योजना के वाहनों को दिखाई हरी झण्डी
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री राषन आपके ग्राम योजना के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने इस दौरान वाहन चालकों को राशन वाहन की चाबी सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



